संगठन निर्माण में छत्तीसगढ़ कांग्रेस देश में नंबर-1, AICC सम... - CG Sandesh

संगठन निर्माण में छत्तीसगढ़ कांग्रेस देश में नंबर-1, AICC समीक्षा बैठक में मिला प्रथम स्थान

रायपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC), नई दिल्ली में आयोजित समीक्षा बैठक में बेहतर संगठन निर्माण और छत्तीसगढ़ कांग्रेस कनेक्ट सेंटर की रिपोर्टिंग के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस को पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

इस उपलब्धि पर प्रदेश कांग्रेस ने सभी पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों तथा समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

प्रदेश कांग्रेस के अनुसार, यह सफलता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के मार्गदर्शन तथा सह-प्रभारी एस. संपत कुमार, ज़रीता लैथफ्लांग और विजय जांगिड़ के समन्वय का परिणाम है। साथ ही बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यरत कांग्रेस कार्यकर्ताओं के निरंतर प्रयासों को भी इस उपलब्धि का श्रेय दिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि यह सम्मान संगठन को और अधिक मजबूत करने की प्रेरणा देगा। पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं से जनता के हक और अधिकार की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें