बसना : पर्रापाट के नहर का विभाग ने किया निरीक्षण
बसना विकासखंड के ग्राम पर्रापाट स्थित सिंचाई नहर का 29 जुलाई को संबंधित अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद तैयार प्रतिवेदन में अत्यधिक बारिश के कारण नहर के आसपास की निकासी नहीं हो पा रही है तथा नहर के क्षतिग्रस्त होने के खतरे का उल्लेख किया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि नहर की क्रॉसिंग में आई दरार से लंबे समय से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है, जिससे आसपास के खेतों में जलभराव की स्थिति बन रही है और किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
हालांकि, उपलब्ध निरीक्षण प्रतिवेदन में क्रॉसिंग की दरार और उससे हो रहे जल रिसाव का अलग से उल्लेख नहीं किया गया है। प्रतिवेदन में मुख्य रूप से मिट्टी के कटाव और संभावित दुर्घटना की आशंका का जिक्र किया गया है।
अन्य सम्बंधित खबरें