CG : पेड़ से चारा तोड़ते समय हाइटेंशन तार की चपेट में आने से... - CG Sandesh

CG : पेड़ से चारा तोड़ते समय हाइटेंशन तार की चपेट में आने से चरवाहे की दर्दनाक मौत

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक चरवाहे की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वार्ड क्रमांक-8 निवासी पुन्नी धीवर रोज की तरह मवेशियों के लिए चारा जुटाने पेड़ पर चढ़कर पत्तियां तोड़ रहा था। इसी दौरान पेड़ के ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से उसे जोरदार करंट लगा और वह गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद की कोशिश की, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें