महासमुंद : श्रावण के प्रथम दिन से शुरू हुआ एक माह का महारुद्... - CG Sandesh

महासमुंद : श्रावण के प्रथम दिन से शुरू हुआ एक माह का महारुद्राभिषेक व हवन-पूजन

महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा लगातार 11वें वर्ष में श्रावण मास में महारूद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को श्रावण मास के प्रथम दिन एक माह का महारूद्राभिषेक एवं हवन-पूजन कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी विशाल मेगा मार्ट परिसर के पास विधायक जनदर्शन कार्यालय के पीछे करवाया जा रहा है।

प्रथम दिन सुबह 9 बजे से वेदी पूजा के साथ एक माह तक चलने वाले महारूद्राभिषेक की शुरुआत हुई। वेदी पूजा के बाद अलग-अलग स्थानों से आए पुरोहितों द्वारा रूद्राभिषेक अनुष्ठान कराया गया। बाद दोपहर करीब 12 बजे आरती हुई। प्रथम दिन से ही नगर के श्रद्धालु अनुष्ठान में शामिल होने पहुंच रहे हैं। 

सुबह 9 बजे से ही नगर में हवन पूजन अनुष्ठान की भक्तिमय गूंज से शिवमय हो गया। इसके बाद हवन किया गया और आरती के बाद प्रथम दिन के अनुष्ठान का समापन हुआ। इसी प्रकार एक माह तक प्रतिदिन हवन पूजन और रुद्राभिषेक का कार्यक्रम चलेगा। इस एक माह के हवन पूजन के दौरान रुद्राक्ष वितरण भी किया जाएगा। साथ ही प्रतिदिन रामायण मंडली की प्रस्तुति भी रहेगी।

सोमवार को होगा रुद्राक्ष वितरण

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महारूद्राभिषेक एवं हवन-पूजन के दौरान रुद्राक्ष का वितरण किया जाएगा। श्रावण मास का प्रथम सोमवार 3 अगस्त को है इस दिन रुद्राक्ष वितरण होगा। इसके बाद आने वाले 10 अगस्त, 17 अगस्त और 24 अगस्त को सोमवार के दिन रुद्राक्ष वितरण किया जाएगा। श्रद्धालुगण श्रावण के पवित्र मास में आयोजित महारूद्राभिषेक एवं हवन-पूजन में शामिल होकर पुण्यलाभ प्राप्त कर सकते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें