छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन हल्की से मध्यम बारिश के आसार, बस्त... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन हल्की से मध्यम बारिश के आसार, बस्तर और राजनांदगांव में भारी वर्षा की चेतावनी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, बस्तर संभाग और राजनांदगांव के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अब तक सामान्य से लगभग 6 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। हालांकि, राजधानी रायपुर में सामान्य से 20 से 21 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

प्रदेश में सबसे अधिक भारी से अति भारी वर्षा बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में दर्ज की गई है। विभाग ने लोगों से बारिश के दौरान सतर्क रहने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

इसके अलावा, आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की भी संभावना जताई गई है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें