गुरु पूर्णिमा पर पनिका समाज ने मेधावी विद्यार्थियों का किया ... - CG Sandesh

गुरु पूर्णिमा पर पनिका समाज ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान, वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जताया आभार

रायगढ़ : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पनिका समाज रायगढ़ इकाई द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह एवं आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी शामिल हुए। इस दौरान समाज के लोगों ने कबीर मंदिर के लोकार्पण और सामुदायिक भवन के भूमिपूजन में मिले सहयोग के लिए वित्त मंत्री का आत्मीय स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में पनिका महंत समाज के पदाधिकारी, महिला सदस्य, बच्चे तथा बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। समारोह के दौरान समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं समाज की ओर से वित्त मंत्री ओपी चौधरी को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को बचपन से ही अपना लक्ष्य तय कर पढ़ाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्पष्ट उद्देश्य के साथ की गई मेहनत ही सफलता का आधार बनती है और बिना लक्ष्य के अध्ययन करना स्वयं तथा परिवार के साथ न्याय नहीं है।

समाज के प्रतिनिधियों ने कबीर मंदिर और सामुदायिक भवन के निर्माण में मिले सहयोग के लिए वित्त मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। समाज के अध्यक्ष ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सुबह से गुरु महिमा पाठ एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसके बाद प्रतिभा सम्मान समारोह के माध्यम से मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम का समापन शिक्षा, गुरु परंपरा के सम्मान और समाज की एकजुटता के संदेश के साथ हुआ।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें