आईजीपी राम गोपाल गर्ग ने की पुलिसिंग की समीक्षा, समयबद्ध विव... - CG Sandesh

आईजीपी राम गोपाल गर्ग ने की पुलिसिंग की समीक्षा, समयबद्ध विवेचना और तकनीक आधारित कार्यप्रणाली पर दिया जोर

रायगढ़ : बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) राम गोपाल गर्ग ने पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए उन्होंने प्रोफेशनल, तकनीक आधारित और समयबद्ध पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया।

बैठक में आईजीपी ने निर्देश दिए कि सात वर्ष या उससे अधिक सजा वाले मामलों की विवेचना 90 दिनों के भीतर तथा अन्य मामलों की विवेचना 60 दिनों के भीतर पूरी कर न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने और सामान्य मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

आईजीपी ने ई-साक्ष्य संकलन, ऑडियो-वीडियोग्राफी, सीसीटीएनएस में समय पर प्रविष्टि, डिजिटल सिग्नेचर और विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों के प्रभावी उपयोग को अनिवार्य बताते हुए तकनीक आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही संपत्ति संबंधी अपराधों में तत्काल एफआईआर दर्ज करने, चोरी के वाहनों की बरामदगी के लिए 'सशक्त ऐप' के उपयोग, आदतन अपराधियों की निगरानी और फरार आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने भरोसा दिलाया कि रायगढ़ पुलिस सभी निर्देशों का गंभीरता से पालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण विवेचना, अपराध नियंत्रण और आधुनिक पुलिसिंग को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें