ओडिशा से डुप्लीकेट खाद की अवैध सप्लाई का आरोप, गरियाबंद के क... - CG Sandesh

ओडिशा से डुप्लीकेट खाद की अवैध सप्लाई का आरोप, गरियाबंद के किसानों ने जताई चिंता

गरियाबंद : जिले के सीमावर्ती क्षेत्र देवभोग, उरमाल, अमलीपदर और धुर्वागुड़ी में ओडिशा से बड़े पैमाने पर खाद की अवैध आवक होने के आरोप सामने आए हैं। किसानों का कहना है कि छोटे वाहनों से लेकर बड़े ट्रकों तक के जरिए खाद छत्तीसगढ़ लाया जा रहा है और गांव-गांव में इसकी बिक्री की जा रही है।

किसानों के मुताबिक, ओडिशा में करीब 400 रुपये में मिलने वाला खाद यहां 1,650 रुपये या उससे अधिक कीमत पर बेचा जा रहा है। उनका आरोप है कि बाजार में मिलावटी और डुप्लीकेट खाद भी खपाया जा रहा है, जिससे फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है तथा किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

स्थानीय किसानों का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में यह अवैध कारोबार लंबे समय से चल रहा है। उनका आरोप है कि इसमें कुछ बड़े व्यापारियों और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत है। किसानों का यह भी दावा है कि शिकायत करने पर कुछ लोग खुलेआम कहते हैं कि "हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता", जिससे किसानों में नाराजगी बढ़ रही है।

किसानों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध खाद की बिक्री पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें