रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन में शामिल हुए बसना विधायक डॉ संपत अ... - CG Sandesh

रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन में शामिल हुए बसना विधायक डॉ संपत अग्रवाल

महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा श्रावण मास में आयोजित रूद्राभिषेक एवं हवन पूजन के द्वितीय दिवस बसना विधायक डॉ संपत अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने भगवान महादेव की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

शुक्रवार को पवित्र श्रावण मास के द्वितीय दिवस में प्रतिदिन की भांति सुबह 8 बजे वेदी पूजन के साथ रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन की शुरुआत हुई। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन विधि संपन्न कराई। इस दौरान बसना विधायक डॉ संपत अग्रवाल का आगमन हुआ। 

कार्यालय में आगमन होने पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने डॉ संपत अग्रवाल का स्वागत अभिनंदन किया। इसके पश्चात वें रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक श्री अग्रवाल ने कहा कि भगवान शिव की आराधना और धार्मिक आयोजनों से मन को शांति मिलती है तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति और परंपराओं को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और एकता को बढ़ावा देते हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, भाजपा मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा, भाजपा नेतागण गोविंद ठाकुर, प्रकाश शर्मा, रामेश्वर पटवा सहित अन्य श्रद्धालुगण उपस्थित थें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें