महार्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद में मनाई गई साहित्यकार... - CG Sandesh

महार्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद में मनाई गई साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती।

महार्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद में आज महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती साहित्यिक गतिविधियों के माध्यम से उत्साहपूर्वक मनाई गई।कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय के प्राचार्य आर. के. तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ इस अवसर पर विद्यालय में पुस्तक समीक्षा एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मुंशी प्रेमचंद के जीवन, साहित्य एवं उनके सामाजिक सरोकारों पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पठन-पाठन की रुचि विकसित करना, साहित्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा महान साहित्यकारों के जीवन एवं कृतित्व से प्रेरणा प्राप्त करना था। विद्यालय परिसर में प्रेमचंद के साहित्य से जुड़े प्रमुख शब्दों, कृतियों एवं प्रेरणादायक विचारों का भी आकर्षक प्रदर्शन किया गया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल द्वारा निर्णय में प्रथम स्थान राखी यादव (कक्षा 12 'A'), द्वितीय ओजस्वी साहू (कक्षा 11 'B') एवं तृतीय हीना पटेल (कक्षा 11 'B') रही।

इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थियों को मुंशी प्रेमचंद के साहित्य से प्रेरणा लेकर मानवीय मूल्यों, सामाजिक संवेदनशीलता तथा उत्कृष्ट लेखन की दिशा में निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों एवं निर्णायकों का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें