महासमुंद : संभागायुक्त श्यामलाल धावड़े की अध्यक्षता में स्वशासी समिति की बैठक आयोजित
मेडिकल कॉलेज के विकास को मिली नई गति, स्वशासी समिति की बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी
शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय, महासमुंद में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और संस्थागत विकास को गति देने संभाग के संभागायुक्त श्री श्यामलाल धावड़े की अध्यक्षता में गुरुवार को स्वशासी समिति (गवर्निंग बॉडी) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह भी उपस्थित थे।
शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में हुई इस बैठक में मेडिकल कॉलेज और संबद्ध चिकित्सालय से जुड़े कुल 23 महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा की गई। इनमें वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट का अनुमोदन, नए स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों की शुरुआत, आवश्यक उपकरणों की खरीदी, मल्टीफंक्शनल प्रोजेक्टर, वाटर कूलर, मल्टीफंक्शनल जिम, छात्रावास मरम्मत और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास संबंधी प्रस्ताव शामिल हैं।
इसके अलावा अस्पताल में मॉड्यूलर किचन विकसित करने, ओपीडी में कियोस्क सुविधा उपलब्ध कराने, विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, ब्लड स्टोरेज सेंटर को मॉडल ब्लड सेंटर के रूप में विकसित करने, विभागों के लिए हल्के मालवाहक वाहन एवं चिकित्सा उपकरणों की खरीदी जैसे विषयों पर भी विचार किया गया।
बैठक में आउटसोर्स कर्मचारियों की व्यवस्था, विशेषज्ञ चिकित्सक के नामांकन, चिकित्सकों के प्रशिक्षण, बैंक खाते के स्थानांतरण तथा संबद्ध चिकित्सालय के वित्तीय एवं प्रशासनिक विषयों पर भी चर्चा की गई। बैठक में महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. रेणुका गहिने सहित चिकित्सा महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल थे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें