महासमुंद : नालसा द्वारा संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन क... - CG Sandesh

महासमुंद : नालसा द्वारा संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए प्राधिकरण की सचिव द्वारा दी गई अधिकार मित्रों को प्रशिक्षण

नालसा एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा संचालित योजनाओं एवं विशेष अभियानों के सफल क्रियान्वयन के संबंध में जिले के समस्त अधिकार मित्रों की प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश अनिता डहरिया के मार्गदर्शन में प्राधिकरण की सचिव आफरीन बानों द्वारा जिले में स्थापित लीगल एड क्लीनिक जैसे बाल संप्रेक्षण गृह, संखी वन स्टाप सेंटर, जिला जेल, ग्राम पंचायत लीगल एड क्लीनिक बेमचा तथा पटेवा एवं सभी आरक्षी केंद्रों में पदस्थ अधिकार मित्रों का जिला न्यायालय परिसर स्थित वैकल्पित विवाद समाधान केन्द्र, एडीआर भवन में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।  
   
 स्टेट प्लान आफ एक्शन के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद कीे सचिव आफरीन बानों द्वारा नालसा द्वारा संचालित एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा चलाए जा रहे अभियानों के संबंध में उपस्थित अधिकार मित्रों को उनके सफल क्रियान्यवन एवं नागरिकों को दी जाने वाली विधिक सलाह एवं सहायता तथा नालसा हेल्प लाईन नंबर 15100 का व्यापक प्रचार प्रसार किए जाने के निर्देश दिए ताकि विधिक सलाह लेने ना पहुच पाने की स्थिति में उक्त टोल फ्री नंबर में डायल कर प्रतिधारक अधिवक्ता के माध्यम से विधिक सलाह प्रदान की जा सकती है। 

इसके अलावा उन्होंने प्राधिकरण का उद्देश्य सभी के लिए तक पहुंच सुनिश्चित करना है कि अर्थिक या अन्य अक्षमतओं के कारण कोई भी न्याय से वंचित ना रहे। इसलिए अधिक से अधिक स्कूलों, कॉलेजों, ग्राम, ग्राम पंचायतों एवं अन्य सामुदायिक स्थानों में जाकर नालसा की योजनाओं से संबंधित विधिक जागरूगता शिविर, कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। 

नालसा के निर्देशानुसार जागृति योजना अर्थात सरल कानूनी शिक्षा जैसे नुक्कड़ नाटक और सरल हैण्डबुक के जरिए जमीनी स्तर पर नागरिकों में काननी अधिकारों व पारदर्शिता का जागरूकता फौलाना, नालसा संवाद अंतर्गत दूरस्थ वीहड़ क्षेत्रों में निवासरत तथा आदिवासियों तक न्याया की पहुंच को मजबूत करना, नालसा वीर परिवार सहायता योजना के तहत रक्षा और अर्धसैनिक बलों के जवानों तथा उनके आश्रित परिवारों को मुक्त व सक्षम कानूनी सेवाए देना, नालसा डान के तहत नशीली दवाओं के दुष्परिणामों की जानकारी व दुरूपयोग पर अधारित पीड़ितों को परामर्श और नशामुक्ति केन्द्रों तक पहुंच हेतु सहयोग प्रदान करना इसी प्रकार नालसा के मानव-वन्यजीव संघर्ष पीड़ितों को न्याय एवं मुआवजा दिलाने सहयोग प्रदान करना है। 

इसके अलावा उन्होंने जनचेतना, नेशनल लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर किए जाने वाले प्रकरणों के बारे में जन-जागरूकता, हमर अंगना, वृद्वजनों के लिए करूणा अभियान, बेसहारा बच्चों के लिए अभियान आसरा सहित आमतौर पर लोगों को उनके कानूनी अधिकारों एवं जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक करने संबंधी चर्चा करते हुए उपस्थित अधिकार मित्रों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें