महासमुंद : रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा श्रावण मास में आयोजित रूद्राभिषेक एवं हवन पूजन के चतुर्थ दिवस, रविवार को कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब शामिल हुए। उन्होंने रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति तथा समस्त नागरिकों के कल्याण की कामना की।
इससे पहले विधायक कार्यालय आगमन पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने उनका स्वागत, अभिनंदन किया। साथ ही उपस्थित भाजपा नेताओं ने भी उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात् वे पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। पूजन-अर्चना के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक एवं हवन सम्पन्न हुआ। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं में धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सामाजिक समरसता तथा आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं।
उन्होंने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही उपस्थित श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों से मुलाकात करते हुए मंत्री ने सभी को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि धर्म और संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर हैं, जिनका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का दायित्व है। इसके पश्चात विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के साथ कुछ विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी की।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा जिला मंत्री मनीष बंसल, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, भाजपा नेतागण हरवंश सिंह (नानू भाई), अरविंद प्रहरे, हनीश बग्गा, गोविंद ठाकुर, राजेंद्र चंद्राकर, मैना कोसले, दिनेश रूपरेला, पीयूष साहू, राकेश सचदेवा, शुभम बाघ, सारिका यादव सहित अन्य नेतागण उपस्थित थें।