छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की विशेष साध... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की विशेष साधारण सभा संपन्न

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की विशेष साधारण सभा (आम सभा) की बैठक रविवार को टाउन हॉल, रायपुर में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों, कर्मचारियों की समस्याओं तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर दुर्ग जिले से कर्मठ एवं जुझारू साथियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में प्रांतीय महामंत्री विजय लहरे, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप चौहान (बाबा भाई), संभागीय संगठन सचिव मनीष तिवारी, जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव तथा जिला सचिव शिवदयाल घृतलहरे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, कर्मचारियों के हितों की रक्षा और विभिन्न मांगों को लेकर भविष्य की रणनीतियों पर भी चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने तथा कर्मचारियों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें