सहारा निवेशकों की भूख हड़ताल, फंसी जमा राशि लौटाने की उठी मा... - CG Sandesh

सहारा निवेशकों की भूख हड़ताल, फंसी जमा राशि लौटाने की उठी मांग

रायगढ़ : सहारा इंडिया में फंसी निवेशकों की जमा राशि की वापसी और पांच सूत्रीय मांगों को लेकर रविवार को रायगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने एकदिवसीय भूख हड़ताल और विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता नरेश कंकरवाल ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में निवेशक शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वर्षों से उनकी मेहनत की कमाई सहारा इंडिया में फंसी हुई है, लेकिन अब तक शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उनका आरोप है कि जिला प्रशासन निवेशकों को उनका पैसा वापस दिलाने में प्रभावी कदम उठाने में विफल रहा है।

प्रदर्शन के दौरान सहारा इंडिया से जुड़े सभी मैनेजरों और एजेंटों की संपत्ति कुर्क करने, एजेंट जयप्रकाश शर्मा और संतोष सिंह की तत्काल गिरफ्तारी तथा रायगढ़ जिले के सभी निवेशकों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई।

इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने जिलेभर में विशेष शिविर लगाकर निवेशकों से जमा राशि की रसीदें एकत्र करने और वास्तविक आंकड़ों का सर्वे तैयार कराने की भी मांग की। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें