CG : रास्ते में रोका, लिफ्ट ली और फिर मांगे पैसे, नहीं देने ... - CG Sandesh

CG : रास्ते में रोका, लिफ्ट ली और फिर मांगे पैसे, नहीं देने पर चौकीदार की चाकू गोदकर हत्या

जांजगीर-चांपा। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पैसे नहीं देने पर 52 वर्षीय युवक पर धारदार चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक की पहचान ग्राम खोखरा निवासी राधेश्याम सूर्यवंशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राधेश्याम चांपा के मेमन कबाड़ी दुकान में चौकीदारी का काम करता था।

जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात करीब साढ़े 9 बजे राधेश्याम रोज की तरह अपने घर से निकला था। इसी दौरान जांजगीर इलाके में रास्ते में दो युवकों ने उसे रोककर लिफ्ट मांगी। राधेश्याम दोनों युवकों को बाइक पर बैठाकर आगे बढ़ा। आरोप है कि रास्ते में दोनों युवकों ने उससे पैसों की मांग की। पैसे देने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया और दोनों ने कथित तौर पर धारदार चाकू से राधेश्याम पर हमला कर दिया।

हमले में राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे जांजगीर अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस दोनों संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है।

अब पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी वजह और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी। मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है, यह देखने वाली बात होगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें