संकुल केंद्र कन्या सरायपाली में 'स्पीड रीडिंग' कार्यक्रम का सफल आयोजन
शिक्षा के स्तर को सुधारने और बच्चों में पठन कौशल का विकास करने के लिए शासकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या सरायपाली (संकुल केंद्र कन्या सरायपाली) में एक दिवसीय 'स्पीड रीडिंग' (तीव्र पठन) कार्यक्रम का शानदार आयोजन शनिवार को किया गया। इस अभिनव पहल का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्राओं की पढ़ने की गति को बढ़ाना और कम समय में अधिक से अधिक जानकारी को आत्मसात करने की क्षमता विकसित करना था।
कार्यक्रम में संकुल के अंतर्गत आने वाले 06 प्राथमिक और 02 माध्यमिक शालाओं के छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम का उद्देश्य और नवाचारआज के इस प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल पढ़ना ही काफी नहीं है, बल्कि कम समय में सही ढंग से समझना भी बेहद जरूरी है।
इसी बात को ध्यान में रखते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी टीकमचंद पटेल एवं संकुल प्राचार्य दिलीप कुमार नायक के मार्गदर्शन में इस विशेष नवाचार कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई थी। कार्यक्रम में संकुल स्तर पर 'रीडिंग कॉर्नर' और समृद्ध पुस्तकालयों की भूमिका पर जोर दिया गया ताकि छात्राओं को नियमित रूप से पढ़ने के लिए बेहतरीन माहौल मिल सके।
छात्र छात्राओं के बीच एक लाइव रीडिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमे विद्यार्थियों और शिक्षकों में दिखा भारी उत्साह । संकुल समन्वयक श्रवण कुमार प्रधान और उपस्थित शिक्षकों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के रचनात्मक आयोजनों से न केवल छात्राओं का बौद्धिक विकास होगा, बल्कि उनकी झिझक भी दूर होगी और परीक्षाओं के प्रति उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया ।
कार्यक्रम का संचालन राजेश प्रधान द्वारा किया गया उक्त कार्यक्रम में को सफल बनाने के लिए शिक्षक दिलचंद चौहान सुनील कुमार खेस, गौरी शंकर पटेल , यास्मीन खान निषाद खान , नियति साहू , कृष्णा पटेल ,राधा सिदार, गणेश चौहान ,संध्या पटेल ,दिनेश्वरी जगत ,द्वारिका प्रसाद चौहान , कुसुम ठाकुर का विशेष योगदान रहा।उक्त जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।