महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद में सावन के प्रथम सोमवा... - CG Sandesh

महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद में सावन के प्रथम सोमवार पर शिव भक्ति एवं भारतीय संस्कृति का संदेश

महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद में आज प्राचार्य  आर. के. तिवारी के मार्गदर्शन में सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर विद्यालय के सांस्कृतिक कैप्टनों द्वारा प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव की मनमोहक स्तुति से हुआ, जिससे संपूर्ण विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भगवान शिव, माता पार्वती एवं कांवड़ियों का आकर्षक स्वरूप धारण कर सावन माह के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति में सावन का महीना आस्था, प्रकृति संरक्षण, संयम, भक्ति तथा पारिवारिक एवं सामाजिक मूल्यों का प्रतीक है।

विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए सुंदर एवं आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से भी सावन मास के महत्व को प्रदर्शित किया गया, जिससे छोटे बच्चों में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति जागरूकता और रुचि विकसित हो सके।

कार्यक्रम में कक्षा 11 की छात्राओं चेताली साहू एवं नियति सिदार ने उत्कृष्ट चित्रकारी एवं पोस्टर निर्माण का कार्य किया, जबकि कक्षा 11 की छात्रा लिशी देवांगन ने सावन के महत्व पर प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किया।

विद्यालय की सांस्कृतिक समिति द्वारा इस अवसर पर आकर्षक नोटिस बोर्ड सज्जा भी कराई गई, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन अकादमिक कैप्टन आंचल सोनी ने किया। विद्यालय के छात्र संघ एवं सभी बैजधारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर प्राचार्य आर. के. तिवारी ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने तथा उन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें