सरायपाली : एनलॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाने के बाद मिलावटी कार्य करने वालों में मचा हड़कंप
सरायपाली छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा एनलॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाने के बाद कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह निर्देशन में सरायपाली अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) मनोज कुमार खांडे के मार्गदर्शन में नायब तहसीलदार हरि भोई खाद्य निरीक्षक शंखनाथ भोई के द्वारा विकासखंड सरायपाली के शिवानी स्वीट्स ,शुभम ट्रेडर्स ,धनलक्ष्मी ट्रेडर्स क्षीरसागर होटल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जहां पर किसी भी संस्थान में एनलॉग पनीर विक्रय करते नहीं पाया गया ।
विभिन्न रेस्टोरेंट एवं मिठाई दुकानों में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच हेतु प्रयोगशाला में जांच हेतु सैंपल कलेक्शन किया गया, अनुभागीय अधिकारी राजस्व के द्वारा इस तरह की कार्यवाही से मिलावटी कार्य करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है एवम् इस कार्यवाही का आम नागरिकों के द्वारा स्वागत किया जा रहा है ।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें