छत्तीसगढ़ में अब माघ पूर्णिमा को सरकारी छुट्टी, मास मंदिरा के... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में अब माघ पूर्णिमा को सरकारी छुट्टी, मास मंदिरा के विक्रय पर भी प्रतिबंध

छत्तीसगढ़ में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आज रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रदेश स्तरीय कलश वंदन अभियान का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रमुख रूप से शामिल हुए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने बड़ी घोषणाएं की है। उन्होंने कहा कि माघ पूर्णिमा को अब सरकारी छुट्टी रहेगी। इस दिन मास मंदिरा का विक्रय भी बंद रहेगा। सीएम ने यह भी घोषणा की कि राज्य अलंकरण में एक पुरस्कार संत रविदास के नाम पर दिया जाएगा।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, नया रायपुर में एक प्रमुख चौक का नाम संत रविदास के नाम पर करेंगे। इसके अलावा उनके संदेश को विधानसभा में अंकित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष से मांग करेंगे। ये अगले साल फरवरी 2027 तक कार्यक्रम चलेगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें