बिलासपुर में 11 केवी लाइन की चपेट में आने से दो मजदूरों की म... - CG Sandesh

बिलासपुर में 11 केवी लाइन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत, निर्माणाधीन मकान में हुआ हादसा

बिलासपुर : सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कस्तूरबा नगर रिंग रोड नंबर-2 स्थित एक निर्माणाधीन मकान में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। दीवार जोड़ाई के दौरान 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मजदूर भूपेंद्र साहू और रवि बंजारे निर्माण कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान भूपेंद्र साहू हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने की कोशिश में रवि बंजारे भी करंट की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक मजदूर नीचे गिर गया, जबकि दूसरा बिजली के तार में ही फंस गया।

दोनों मृतक अशोक नगर स्थित डीएलएस कॉलेज के पास के निवासी बताए जा रहे हैं। जिस निर्माणाधीन मकान में हादसा हुआ, वह अनूप सिंह का बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में निर्माण स्थल के ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन के बीच सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें