आवारा मवेशियों से परेशान किसान पहुंचे कलेक्टर कार्यालय, ग्रा... - CG Sandesh

आवारा मवेशियों से परेशान किसान पहुंचे कलेक्टर कार्यालय, ग्राम कुरेली में गौठान निर्माण की उठाई मांग

बिलासपुर : तखतपुर विकासखंड के ग्राम कुरेली के किसानों ने आवारा मवेशियों से फसलों को हो रहे नुकसान के विरोध में मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने गांव में जल्द से जल्द गौठान निर्माण कराने की मांग की, ताकि किसानों की फसलें सुरक्षित रह सकें।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में गौठान नहीं होने के कारण करीब 200 से 250 आवारा मवेशी खुलेआम खेतों में घूमते हैं और तैयार फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है, जिसके चलते किसानों को दिन-रात खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

इस मामले में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि जिले में गौठान निर्माण के लिए विभिन्न क्षेत्रों से प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। कई प्रस्ताव स्वीकृत हो चुके हैं और शेष प्रक्रिया में हैं। प्रस्तावों को मंजूरी मिलते ही संबंधित गांवों में गौठान निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें