रतनपुर–पेन्ड्रा मार्ग पर राहत, बासाझाल पुल टूटने के बाद शुरू... - CG Sandesh

रतनपुर–पेन्ड्रा मार्ग पर राहत, बासाझाल पुल टूटने के बाद शुरू हुआ वैकल्पिक आवागमन

बिलासपुर : रतनपुर–पेन्ड्रा मार्ग पर बासाझाल गांव का पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद जिला प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग से आवागमन शुरू करा दिया है। पुल टूटने से प्रभावित इस महत्वपूर्ण मार्ग पर यातायात बहाल करने के लिए राहत कार्य तेजी से जारी है।

प्रशासन के अनुसार, पुल पुराना होने के कारण अधिक भार नहीं सह सका और क्षतिग्रस्त हो गया। सुरक्षा के मद्देनज़र पुल के प्रभावित हिस्से को बंद कर दिया गया है और फिलहाल वाहनों व आम लोगों की आवाजाही वैकल्पिक मार्ग से कराई जा रही है।

हालांकि, वैकल्पिक मार्ग तक पहुंचने वाली एप्रोच रोड का निर्माण अभी जारी है, जिससे लोगों को कुछ असुविधा हो रही है। जिला प्रशासन का कहना है कि एप्रोच रोड का कार्य प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा किया जा रहा है, ताकि जल्द ही यातायात पूरी तरह सामान्य हो सके।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने लोगों से प्रशासन द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करने और प्रभावित क्षेत्र में सावधानी बरतने की अपील की है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें