रायगढ़ में 10 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन, दो वार्डों म... - CG Sandesh

रायगढ़ में 10 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन, दो वार्डों में बनेगी सीसी रोड और नाली

रायगढ़ : नगर निगम क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के तहत महापौर जीवर्धन चौहान ने मंगलवार को अपनी महापौर निधि से करीब 10 लाख रुपये की लागत वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। यह कार्य वार्ड क्रमांक 34 और 37 में कराए जाएंगे।

महापौर निधि से वार्ड क्रमांक 34 के इरानी मोहल्ला में लगभग 6 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड एवं नाली का निर्माण किया जाएगा। वहीं वार्ड क्रमांक 37 के दर्रीडीपा में करीब 4 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य कराया जाएगा। इन कार्यों से सड़क और जल निकासी व्यवस्था में सुधार होगा तथा स्थानीय नागरिकों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।

भूमिपूजन के दौरान महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि नगर निगम सड़क, नाली, पेयजल और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दे रहा है। उन्होंने बताया कि बरसात में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नाली निर्माण कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में नगर निगम सभापति डिग्री लाल साहू, पार्षदगण, एमआईसी सदस्य, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें