CG : तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार भाई बहन की मौत - CG Sandesh

CG : तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार भाई बहन की मौत

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। ग्राम जावलपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय खुशी और 34 वर्षीय विनोद कुमार के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों भाई-बहन दहकोनी से जावलपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान जावलपुर मेन रोड पर तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चला रहे चालक ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। वहीं, हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें