महासमुंद : बिहान मिशन के संविदा पदों हेतु अंतिम सूची एवं परीक्षा की सूचना जारी
कार्यालय जिला पंचायत महासमुन्द द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के विभिन्न संविदा पदों की भर्ती प्रक्रिया के संबंध में सूचना जारी की गई है।
विभाग द्वारा 04 फरवरी 2026 के माध्यम से क्षेत्रीय समन्वयक के 02 बैकलॉग पद (अनारक्षित-01, अन्य पिछड़ा वर्ग-01) तथा लेखा सह एम.आई.एस. सहायक के 02 बैकलॉग पद (अनुसूचित जनजाति-01, अन्य पिछड़ा वर्ग-01) के लिए एवं 18 मार्च 2026 के माध्यम से विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक के 02 पद (अनारक्षित-01, अनुसूचित जाति-01) तथा क्षेत्रीय समन्वयक के 01 पद (अनारक्षित) के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची दावा-आपत्ति हेतु जिला पंचायत महासमुन्द के सूचना पटल एवं जिले की वेबसाइट पर प्रकाशित की गई थी। प्राप्त दावा-आपत्तियों का चयन समिति द्वारा परीक्षण एवं निराकरण किए जाने के बाद अब दावा-आपत्ति निराकरण सूची, मेरिट सूची, पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की अंतिम सूची तथा दस्तावेज सत्यापन, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार संबंधी सूचना जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी उक्त सभी सूचनाएं जिला पंचायत महासमुंद के सूचना पटल तथा जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://mahasamund.gov.in पर अवलोकन कर सकते हैं।