IGKV में पेंशन को लेकर सेवानिवृत्त शिक्षकों का आंदोलन तेज, भ... - CG Sandesh

IGKV में पेंशन को लेकर सेवानिवृत्त शिक्षकों का आंदोलन तेज, भूख हड़ताल की चेतावनी

रायपुर : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में सेवानिवृत्त शिक्षक और वैज्ञानिकों का पेंशन समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन उनकी मांगों पर गंभीरता नहीं दिखा रहा है और बातचीत के प्रयास भी अब तक बेनतीजा रहे हैं।

विश्वविद्यालय परिसर में सेवानिवृत्त शिक्षक और वैज्ञानिक पिछले 10 दिनों से अपने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में लंबित पेंशन, महंगाई राहत (डीए) और एरियर का भुगतान शामिल है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि तेज धूप, बारिश और खराब मौसम के बावजूद वे खुले आसमान के नीचे धरना देने को मजबूर हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं निकला है।

सेवानिवृत्त शिक्षक संघ के अनुसार, विश्वविद्यालय प्रबंधन से कई बार चर्चा की कोशिश की गई, लेकिन कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। वहीं शासन और प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक समय नहीं मिल पाया है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि इस सप्ताह के अंत तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो अगले सप्ताह से भूख हड़ताल शुरू की जाएगी और आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

फिलहाल विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें