सरायपाली : विश्व स्तनपान सप्ताह सम्मेलन का आयोजन किया गया - CG Sandesh

सरायपाली : विश्व स्तनपान सप्ताह सम्मेलन का आयोजन किया गया

सरायपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुटेला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विश्व स्तनपान सप्ताह 1 से 7 अगस्त के तहत गर्भवती व शिशुवती महिलाओ का एक स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें बताया गया कि इस अभियान का उद्देश्य माताओं को स्तनपान के महत्व से अवगत कराना तथा नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण को बढ़ावा देना है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू करना तथा शिशु को पहले छह माह तक केवल मां का दूध देना सबसे सुरक्षित और प्रभावी पोषण माना जाता है। इससे शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, संक्रमण का खतरा कम होता है तथा उसके शारीरिक और मानसिक विकास में सहायता मिलती है।

अभियान के दौरान गर्भवती एवं धात्री माताओं को स्तनपान की सही तकनीक, संतुलित आहार, शिशु देखभाल तथा छह माह बाद ऊपरी आहार शुरू करने संबंधी जानकारी दी गई स्वास्थ्य विभाग ने सभी परिवारों से अपील की है कि वे माताओं को स्तनपान के लिए सहयोग और प्रोत्साहन दें, ताकि प्रत्येक शिशु को जीवन की स्वस्थ शुरुआत मिल सके।

विश्व स्तनपान सप्ताह के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि "मां का दूध शिशु का पहला, सर्वोत्तम और संपूर्ण आहार है", जो स्वस्थ समाज और मजबूत भविष्य की आधारशिला है। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से संजीदा खान रामकुमार निषाद ,फ़गनी बरिहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताशकुंतला मांझी, चंद्रकांती यादव, शांता दास व मितानिन रेखा भोई,कमला चौधरी, मिनी बाई दास तथा विशेष अतिथि के रूप में मीरा पटेल उपस्थित रही उपरोक्त जानकारी खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी सह मीडिया प्रभारी टी आर धृतलहरे ने दी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें