बसना : स्कॉर्पियो से गांजे की तस्करी करते नाबालिग सहित 2 गिर... - CG Sandesh

बसना : स्कॉर्पियो से गांजे की तस्करी करते नाबालिग सहित 2 गिरफ्तार

बसना पुलिस ने पलसापाली बेरियर के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो से करीबन 61 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में एक नाबालिग सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 6 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 1:20 बजे पलसापाली बेरियर में वाहन चेकिंग के दौरान महिंद्रा स्कॉर्पियो क्रमांक CG10 AD 4448 आई, जिसे रोककर जांच की गई तो पता चला की वाहन से भारी मात्रा में गांजे की तस्करी की जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल लगभग 61 किलो गांजा कीमत करीब 30.50 लाख रुपये बरामद किया है।

मामले में आरोपी आशीष कुमार साहू पिता रामप्रसाद साहू उम्र 21 साल निवासी मुंडा भरारी थाना कोटा जिला बिलासपुर और 17 वर्षीय नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है।

मामले में NDPS Act की धारा 20(B)(ii)(C) के तहत अपराध कायम किया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें