सरायपाली : शासकीय प्राथमिक शाला रिसेकेला में नेवता भोज का आयोजन
आज दिनांक 05/08/2026 को शासकीय प्राथमिक शाला रिसेकेला में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी सी पटेल जी के निर्देशन में प्राथमिक शाला रिसेकेला के रसोइयों सेतकुंवर यादव, सरुणा यादव के द्वारा नेवता भोज में गुड़ से बना मुर्रा लाड़ू दिया गया। बरसात के मौसम में बच्चे मुर्रा लाड़ू पाकर बहुत खुश नजर आए।
बच्चों में अपनत्व की भावना जागृत होती है। इस अवसर पर प्रधान पाठक ईश्वर साहू जी के द्वारा पालकों को अपने बच्चे के जन्मदिन या अन्य खुशी के अवसर पर नेवता भोज देने की अपील की है। जिससे समाज में अपनत्व की भावना जागृत हो।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें