बसना : ग्राम लोहड़ीपुर मे भंवरपुर पुलिस की छापामारी, 10 लीटर महुआ शराब जप्त
06/08/2026 को मुखबिर सूचना पर ग्राम लोहड़ीपुर के लोचनप्रसाद टंडन नामक व्यक्ति के अपने बाड़ी में भारी मात्रा में शराब बिक्री हेतु रखा है कि सूचना पर चौकी भंवरपुर पुलिस टीम व गवाहो के पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया।
जहां मौके पर लोचनप्रसाद टंडन पिता भोजराज टंडन उम्र 51 वर्ष साकिन लोहड़ीपुर चौकी भंवरपुर थाना बसना निवासी नामक व्यक्ति उपस्थित मिला। जिसके कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब (कीमती 2000 रूपये) को कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार करते हुए अपराध क्रमांक 421/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी का ज्युडिशियल रिमांड भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
01- लोचनप्रसाद टंडन पिता भोजराज टंडन उम्र 51 वर्ष साकिन लोहड़ीपुर थाना बसना जिला महासमुंद छ.ग.
जप्ती सम्पति-
01- 10 लीटर महुआ शराब (कीमती 2000 रूपये)।