महासमुंद : विधायक ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, मरीजों क... - CG Sandesh

महासमुंद : विधायक ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने शनिवार को जिला अस्पताल सह मेडिकल कॉलेज पहुंचकर व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही अस्पताल में मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सेवाओं के संबंध में मरीज एवं उनके परिजनों से भी चर्चा की। 

इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, दवा वितरण केंद्र, जांच केंद्र सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। विधायक सिन्हा ने अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। 

उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों, दवाइयों, जांच सुविधाओं तथा मरीजों के उपचार की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें समय पर बेहतर उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। अस्पताल परिसर में स्वच्छता, दवाइयों की उपलब्धता तथा मरीजों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। 

विधायक ने कहा कि आमजन को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, भाजपा नेता राजेंद्र चंद्राकर, अरविंद प्रहरे, दिनेश रूपरेला, शरद मराठा, रामेश्वर पटवा, नईम खान सहित अन्य उपस्थित थें।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें