पीजी सीट बढ़ाने की मांग को लेकर एनएसयूआई की भूख हड़ताल, प्रा... - CG Sandesh

पीजी सीट बढ़ाने की मांग को लेकर एनएसयूआई की भूख हड़ताल, प्राचार्य ने कहा- प्रस्ताव उच्च शिक्षा अधिकारी को भेजा

रायगढ़ : किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में पीजी की सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय भूख हड़ताल कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों की संख्या और मांग को देखते हुए पीजी की विभिन्न कक्षाओं में सीटें बढ़ाने की मांग की है।

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के मुताबिक, किरोड़ीमल महाविद्यालय रायगढ़ जिले का लीड कॉलेज है, जिसके चलते बड़ी संख्या में विद्यार्थी यहां उच्च शिक्षा के लिए पहुंचते हैं। वर्तमान में पीजी की विभिन्न कक्षाओं में 50-50 सीटें निर्धारित हैं। विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए प्रत्येक कक्षा में 15 अतिरिक्त सीटें बढ़ाने की मांग की गई है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस संबंध में पहले भी महाविद्यालय प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण भूख हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा।

वहीं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सोफिया अंब्रेला ने बताया कि विद्यार्थियों की मांग को अनुशंसा के साथ उच्च शिक्षा अधिकारी को भेज दिया गया है। शासन स्तर से अनुमति मिलने के बाद ही सीट बढ़ाने को लेकर आगे की कार्रवाई संभव होगी।

प्राचार्य ने यह भी कहा कि जिले के अन्य महाविद्यालयों में भी पीजी की कक्षाएं शुरू होनी चाहिए। इससे विद्यार्थियों को अपने आसपास ही उच्च शिक्षा की सुविधा मिल सकेगी और उन्हें पढ़ाई के लिए घर से दूर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही डिग्री कॉलेज में विद्यार्थियों का अतिरिक्त दबाव भी कम होगा।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें