स्वास्थ्य व महिला एवं बाल विकास विभाग सरायपाली बसना का संयुक... - CG Sandesh

स्वास्थ्य व महिला एवं बाल विकास विभाग सरायपाली बसना का संयुक्त बैठक हुआ

महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आई नागेश्वर राव के मार्गदर्शन में स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में स्वास्थ्य व महिला एवं बाल विकास के अधिकारी कर्मचारी का अंतरविभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पंजीकृत गर्भवती महिला के पंजीयन का आपस मिलान,हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का समय पूर्व चिन्हांकन के साथ ही नियमित फॉलोअप व काउंसलिंग करते हुए पीएचसी, सीएचसी, एफआरयू , जिला चिकित्सालय या स्वेच्छा से सुरक्षित प्रसव संस्था का चयन, HPV टीकाकरण, एनडीडी, स्टॉप डायरिया कैंपेन, शिशु संरक्षण माह, विशेष टीकाकरण अभियान,wifs प्रोग्राम,टीकाकरण , शिशु मृत्यु ,मातृ मृत्यु ऑडिट तथा कुपोषित बच्चों को nrc में भर्ती करने के संबंध में विस्तृत चर्चा किया गया इस मीटिंग में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नारायण साहू, सीडीपीओ रामसिंह मिरी,खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे, एस एल सिदार, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह , डोलचंद नायक एवं स्वास्थ्य विभाग व WCD विभाग के सभी सुपरवाइजर उपस्थित रहे ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें