सरायपाली : शासकीय प्राथमिक शाला बोड़ेसरा में गणवेश वितरण किया गया
शासकीय प्राथमिक शाला बोडेसरा में शासन की नि:शुल्क गणवेश वितरण योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को गणवेश वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।
इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों को नि:शुल्क गणवेश वितरित किया गया। नवीन गणवेश पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर , शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रीत पटेल उपाध्यक्ष राधाबाई साव , सदस्य रेणुका वैष्णव ,प्रधान पाठक बनमोती भोई*( सहायक शिक्षक क्षेत्रपाल भोई* सहित विद्यालय के शिक्षक, पालक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध कराना तथा विद्यालय के प्रति उनका उत्साह बढ़ाना है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें