सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 25 मरीजों का हुआ निदान
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत संचालित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना विशेष मानसिक स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. आई. नागेश्वर राव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) श्रीमती नीलू घृतलहरे और जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. सी. पी. चंद्राकर के विशेष दिशा-निर्देशन में इस शिविर को संपन्न किया गया।
शिविर में पहुंचे कुल 25 मरीजों की बारीकी से जांच कर उनका निदान किया गया।मरीजों की बीमारी का वर्गीकरण:जांच के दौरान चिन्हित किए गए 25 मरीजों में निम्नलिखित मानसिक विकार पाए गए:साइकोसिस (Psychosis): 11 मरीज डिप्रेशन (Depression): 05 मरीज बॉर्डरलाइन पर्सनालिटी डिसऑर्डर (BPD): 04 मरीज एंजायटी (Anxiety): 03 मरीजअल्कोहल विड्रॉल (Alcohol Withdrawal): 02 मरीज स्थानीय टीम एवं विशेषज्ञ सहयोग:प्रशासनिक नेतृत्व: स्थानीय स्तर पर शिविर का संचालन बीएमओ (BMO) डॉ. नारायण साहू और ब्लॉक नोडल मानसिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजीव पटेल की देखरेख में हुआ।प्रबंधन और व्यवस्था: ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक (BPM) श्री डोलचंद नायक और श्री लोकेश प्रधान ने शिविर की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मनोसामाजिक परामर्श (Psychosocial Intervention): मेडिकल कॉलेज सह डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के 'स्पर्श क्लिनिक' मनोरोग विभाग से आए पीएसडब्ल्यू (PSW) श्री राम गोपाल खूँटे द्वारा मरीजों को आवश्यक साइकोसोशल इंटरवेंशन और काउंसलिंग प्रदान की गई। अपने स्वास्थ्य के सजग जैसे योग, ध्यान, अच्छा माहौल में, किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों के सेवन नहीं करने की सलाह दिया गया। शिविर के अंत में सभी चिन्हित मरीजों को विशेषज्ञों की सलाह पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज मुहैया कराना है।