महासमुंद : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारम्भ, जिले में 4.36 लाख बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमिनाशक दवा खिलाने का लक्ष्य
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के मार्गदर्शन में सोमवार को क्यूरो स्कुल, महासमुंद से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 2026 अभियान का शुभारंभ किया गया।
अभियान के तहत जिले में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 4,36,131 बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शुभारंभ अवसर पर बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाने के साथ ही डायरिया नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत हैंडवॉश डेमोंस्ट्रेशन कर स्वच्छता एवं हाथों की नियमित सफाई के प्रति जागरूक किया गया।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने अभियान के तहत 100 प्रतिशत लक्षित बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाने का लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए अभियान की शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जिला टीकाकरण अधिकारी एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद गुप्ता ने बताया कि कृमि संक्रमण बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। इससे बच्चों में एनीमिया (खून की कमी), कुपोषण, कमजोरी तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास प्रभावित हो सकता है। कृमि संक्रमण से बचाव के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार 1 से 2 वर्ष आयु के बच्चों को 200 mg तथा 2 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को 400 mg एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाती है।
जिले में यह अभियान शासकीय एवं निजी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा महाविद्यालयों में स्वास्थ्यकर्मियों, मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से संचालित किया गया है। बच्चों को कृमिनाशक दवा का सेवन संबंधित स्वास्थ्यकर्मी, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अथवा शिक्षक की निगरानी में कराया जा रहा है।10 अगस्त को कृमिनाशक दवा के सेवन से छूटे हुए बच्चों एवं किशोर-किशोरियों के लिए 17 अगस्त 2026 को मॉप-अप राउंड आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों एवं मैदानी स्वास्थ्य अमले द्वारा दवा से छूटे हुए बच्चों की पहचान कर उन्हें कृमिनाशक दवा खिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।
क्यूरो स्कूल में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान डीपीएम नीलू धृतलहरे, जिला मीडिया अधिकारी हरिशंकर साहू, जिला सलाहकार अनुपम शर्मा, सीपीएम राहुल ठाकुर, सुपरवाइजर दीपक तिवारी,हेमलता नायडू प्रिंसिपल, नरेंद्र चन्द्राकर जिला प्रभारी एविडेन्स एक्शन एन जी ओ, ललिता देवदास ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला) व वार्ड की मितानिन सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें