महासमुंद : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर छात्रावासों में आयोजित किया गया विधिक जागरूकता शिविर, उपस्थित छात्र-छात्राओं को दी गई विधिक जानकारी
छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं स्टेट प्लान आफ एक्शन के तहत मनाए जाने वाले विशेष राष्ट्रीय एवं अर्तराष्ट्रीय दिवसों में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महासमुंद के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया के मार्गदर्शन पर विभिन्न आदिवासी कन्या एवं बालक छात्रावासों में विशेष विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
इसी तारतम्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आफरीन बानो द्वारा खैरा स्थित पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास पहुचंकर उपस्थित छात्राओं को कानून के विभिन्न विषयो पर अधारित सरल कानूनी शिक्षा के माध्यम से विधिक जानकारी दी गई।
इसी प्रकार लीगल एड डिफौस कौसिल सिस्टम के डिप्टी संजीव पंडा, असिस्टेंट रीना जैन एव डोलामनी पटेल द्वारा बीटीआई रोड स्थित प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास के छात्रों को नशे के दुष्परिणामों, पाक्सों एक्ट, महिलाओं एवं बच्चों से संबधित होने वाले अपराधों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंतंर्गत विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सभी आरक्षी केन्द्रों में पदस्थ अधिकार मित्रों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र स्थित छात्रावासों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।