वेदांता एल्युमीनियम ने अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के लिए ‘मेटल बाजार एक्सपोर्ट्स’ लॉन्च किया
- ● वेदांता मेटल बाजार अब दुनियाभर में उपलब्ध होगा, जिससे अंतरराष्ट्रीय खरीदार प्रीमियम एल्युमीनियम उत्पादों को आसानी और सुविधाजनक तरीके से ऑनलाइन ऑर्डर और खरीद सकेंगे।
- ● अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों को 1,000 से अधिक एल्युमीनियम उत्पादों के विकल्प मिलेंगे। साथ ही, कीमत बुक करने की प्रक्रिया आसान होगी और लाइव LME से जुड़ी हेजिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
- ● यह प्लेटफॉर्म सभी एक्सपोर्ट लेन-देन के लिए एक वन-स्टॉप डिजिटल गेटवे के रूप में काम करेगा, जिससे काम तेजी से पूरा होगा और दुनियाभर के ग्राहकों को 24×7 डिजिटल एक्सेस मिलेगा।
रायपुर, अगस्त 2026: वेदांता एल्युमीनियम मेटल लिमिटेड (BSE: 544780 | NSE: VAML) ने आज अपने प्रमुख डिजिटल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म वेदांता मेटल बाजार (VMB) के अंतरराष्ट्रीय बाजार में विस्तार की घोषणा की। वैश्विक व्यापार में कदम रखने वाले भारत के शुरुआती डिजिटल एल्युमीनियम मार्केटप्लेस में से एक के रूप में, अब यह प्लेटफॉर्म अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों को प्रीमियम एल्युमीनियम उत्पाद सीधे ऑनलाइन ऑर्डर करने और खरीदने की सुविधा देता है। इससे ग्राहकों के लिए खरीदारी की प्रक्रिया पहले से अधिक आसान, पारदर्शी और सुविधाजनक हो गई है।
भारत के बाजार में प्लेटफॉर्म की शानदार सफलता के बाद, वेदांता मेटल बाजार अब एशिया, यूरोप, अफ्रीका और अमेरिका के बाजारों में भी उपलब्ध होगा। वित्त वर्ष 2025-26 में ही इस प्लेटफॉर्म के जरिए करीब 4.1 अरब डॉलर (38,000 करोड़ रुपये से अधिक) के लेन-देन हुए और 23,000 से ज्यादा ऑर्डर पूरे किए गए। भारतीय निर्माताओं के बीच भी इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। बड़े OEMs के अलावा, 550 से अधिक MSMEs अपनी एल्युमीनियम जरूरतों के लिए नियमित रूप से वेदांता मेटल बाजार का इस्तेमाल कर रहे हैं।
इस रणनीतिक विस्तार पर बात करते हुए, वेदांता एल्युमीनियम के सीईओ राजेश कुमार ने कहा, “वेदांता मेटल बाजार का वैश्विक स्तर पर विस्तार हमारी उस यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसका उद्देश्य डिजिटल तकनीक के जरिए एल्युमीनियम की खरीद प्रक्रिया को बेहतर और आसान बनाना है। वैश्विक बाजार में कदम रखने वाला अपनी तरह का पहला भारतीय मेटल्स प्लेटफॉर्म होने के नाते, यह विस्तार अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के साथ हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। साथ ही, यह वैश्विक व्यापार, उन्नत विनिर्माण और टिकाऊ औद्योगिक विकास में भारत की बढ़ती भूमिका को भी मजबूती देता है। दुनिया के सबसे बड़े एल्युमीनियम उत्पादकों में से एक के रूप में, वेदांता एल्युमीनियम को माननीय प्रधानमंत्री के ‘मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड’ के विजन में योगदान देने पर गर्व है। हम वैश्विक बाजारों में भारत में बने विश्वस्तरीय एल्युमीनियम उत्पाद और समाधान उपलब्ध करा रहे हैं।”
प्लेटफॉर्म के प्रभाव के बारे में बात करते हुए, वेदांता मेटल बाजार के ग्राहक पैरामाउंट कम्युनिकेशंस लिमिटेड के प्रोके्योरमेंट हेड अरविंद गुप्ता ने कहा, “वेदांता मेटल बाजार ने एल्युमीनियम की खरीद प्रक्रिया को काफी तेज, पारदर्शी और आसान बना दिया है। लाइव कीमतों और ऑनलाइन ऑर्डर देने से लेकर शिपमेंट की ट्रैकिंग और फाइनेंसिंग की सुविधा तक, यह प्लेटफॉर्म खरीदारी की पूरी प्रक्रिया में हमें बेहतर जानकारी और अधिक नियंत्रण देता है। हमारे जैसे तेजी से बढ़ते कारोबार के लिए, इस प्लेटफॉर्म ने खरीद प्रक्रिया को आसान बनाने, बेहतर योजना बनाने और बाजार की जरूरतों के अनुसार तेजी से काम करने में मदद की है।”
इस लॉन्च के अवसर पर एक विशेष ग्लोबल कस्टमर वेबिनार आयोजित किया गया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय बाजारों से 600 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस सफल डिजिटल मॉडल को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों तक पहुंचाकर, वेदांता एल्युमीनियम वैश्विक व्यापार के लिए नए अवसर और रास्ते खोल रहा है। इस विस्तार से विदेशी कंपनियों और SMEs को भी खरीदारी का वही पारदर्शी, आसान और बेहतर अनुभव मिलेगा, जिसने भारतीय निर्माताओं के बीच इस प्लेटफॉर्म को लोकप्रिय बनाया है।
यह प्लेटफॉर्म एक विश्वस्तरीय, 24x7 डिजिटल गेटवे के रूप में तैयार किया गया है। ऑटोमेटेड प्रक्रियाओं के जरिए यह सप्लाई चेन को आसान बनाता है और वैश्विक B2B खरीदारी में B2C जैसा सरल अनुभव देता है। VMB Exports पर 1,000 से अधिक एल्युमीनियम उत्पादों के विकल्पों वाला विस्तृत कैटलॉग उपलब्ध है। ग्राहक तुरंत जुड़ने के लिए आसानी से ऑनलाइन सेल्फ-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा, प्लेटफॉर्म पर डिजिटल कॉन्ट्रैक्ट और MOU मैनेजमेंट की सुविधा के साथ लाइव LME से जुड़ी हेजिंग के जरिए कीमत बुक करने की प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है। ग्राहकों को लाइव लेजर बैलेंस और इनवॉइस की जानकारी के साथ अपनी वित्तीय स्थिति की रियल-टाइम जानकारी भी मिलती है। साथ ही, सवालों और समस्याओं के तेजी से समाधान के लिए जरूरी टूल्स भी उपलब्ध हैं। आने वाले समय में प्लेटफॉर्म पर कई नई सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। इनमें डिस्पैच से लेकर पोर्ट तक शिपमेंट की लाइव ट्रैकिंग, जरूरी एक्सपोर्ट दस्तावेजों जैसे बिल ऑफ लैडिंग और पैकिंग लिस्ट को एक क्लिक में देखने की सुविधा और तुरंत ग्राहक सहायता के लिए AI आधारित वर्चुअल असिस्टेंट शामिल होंगे। इससे ग्राहकों का अनुभव और बेहतर होगा।
खरीदारी की पूरी प्रक्रिया में गुणवत्ता का भरोसा भी शामिल किया गया है। टेस्ट सर्टिफिकेट, बैंक गारंटी और लेटर ऑफ क्रेडिट जैसे जरूरी दस्तावेज प्लेटफॉर्म की डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन सुविधा में आसानी से उपलब्ध हैं। एसएंडपी ग्लोबल कॉर्पोरेट स्थिरता आकलन (CSA) की रैंकिंग में वेदांता एल्युमीनियम को लगातार दुनिया की प्रमुख एल्युमीनियम कंपनियों में शामिल किया गया है। वेदांता मेटल बाजार के अंतरराष्ट्रीय विस्तार के साथ, दुनिया भर के ग्राहकों के लिए प्रमाणित, टिकाऊ और ट्रेसेबल एल्युमीनियम खरीदना आसान होगा। इससे वैश्विक स्तर पर कम-कार्बन सप्लाई चेन की ओर तेजी से बढ़ने में मदद मिलेगी।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें