डेंगू के खिलाफ निगम का जागरूकता अभियान, जागरूकता रथ को दिखाई... - CG Sandesh

डेंगू के खिलाफ निगम का जागरूकता अभियान, जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

रायगढ़ : डेंगू की रोकथाम और लोगों को जागरूक करने के लिए रायगढ़ नगर निगम ने जनजागरूकता अभियान शुरू किया है। महापौर जीवर्धन चौहान और सभापति डिग्री लाल साहू ने डेंगू जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अभियान की शुरुआत महात्मा गांधी प्रतिमा चौक से हुई। इसके बाद जनप्रतिनिधियों और निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने पैदल मार्च कर शहरवासियों को डेंगू से बचाव के उपायों की जानकारी दी। जागरूकता रथ के जरिए छत्तीसगढ़ी भाषा में तैयार डेंगू जागरूकता गीत और संदेश प्रसारित किए गए।

महापौर और जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों को पंपलेट वितरित कर डेंगू के लक्षण, मच्छरों के प्रजनन स्थलों और बचाव के उपाय बताए। महापौर ने कहा कि डेंगू से बचाव केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से घर और आसपास पानी जमा नहीं होने देने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

सभापति डिग्री लाल साहू ने कूलर, गमले, पुराने टायर, पानी की टंकियों और अन्य पात्रों में पानी जमा नहीं होने देने की अपील की। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंची।

निगम के मुताबिक, आगामी दिनों में जागरूकता रथ के माध्यम से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में डेंगू से बचाव को लेकर जागरूकता संदेश प्रसारित किए जाएंगे।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें