महासमुंद : छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण ... - CG Sandesh

महासमुंद : छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह ने किया श्रम विभाग का निरीक्षण

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह ने मंगलवार को श्रम विभाग कार्यालय का निरीक्षण कर विभागीय कार्यों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी ली। 

इस दौरान उनके साथ विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा उपस्थित रहें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभाग द्वारा श्रमिकों के हित में संचालित योजनाओं, पंजीयन प्रक्रिया, हितग्राहियों को मिलने वाले लाभ तथा लंबित प्रकरणों की समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि श्रमिकों एवं उनके परिवारों के हित में संचालित योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश भी दिए। 

इस दौरान विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप श्रमिक वर्ग के कल्याण के लिए विभाग पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करे।

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा नेता बंटी शर्मा, संदीप घोष, गोविंद ठाकुर उपस्थित थें।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें