महासमुंद : तिरंगा यात्रा बाइक रैली में शामिल हुए विधायक योगे... - CG Sandesh

महासमुंद : तिरंगा यात्रा बाइक रैली में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

शुक्रवार को नगर के इलेक्ट्रिशियन संघ के सदस्यों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर को लेकर आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा बाइक रैली में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए। विधायक ने उत्साह और उमंग के साथ इस रैली में सहभागिता की। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में नागरिकों के साथ विधायक बाइक रैली में शामिल हुए। पूरे मार्ग में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा।

तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक ने नागरिकों एवं युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज केवल तीन रंगों का प्रतीक नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और असंख्य वीरों के बलिदान का प्रतीक है। 

स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजादी दिलाई है। ऐसे महान देशभक्तों के त्याग और संघर्ष को याद करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के लिए प्रेरित करते हैं। देश की प्रगति और विकास में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। हमें आपसी भाईचारे, एकता और सद्भावना के साथ राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।

यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा नेता रमेश साहू, आनंद गिरी, दिनेश रूपरेला, अमित साहू, अभिषेक पांडे, मेशन मजदूर संघ के अध्यक्ष राधेश्याम धीवर, उपाध्यक्ष विनोद साहू, इलेक्ट्रिशियन संघ के अध्यक्ष नरेश कुमार साहू, सचिव बेनुराम साहू सहित सदस्य व अन्य उपस्थित थें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें