महासमुंद : स्वतंत्रता दिवस के मुख्य अतिथि खाद्य मंत्री दयालद... - CG Sandesh

महासमुंद : स्वतंत्रता दिवस के मुख्य अतिथि खाद्य मंत्री दयालदास बघेल करेंगे ध्वजारोहण

जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित 80 वें स्वतंत्रता दिवस 2026 के मुख्य समारोह में जिले के प्रभारी एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल मुख्य अतिथि होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वतंत्रता दिवस को सुबह 8.58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। सुबह 9ः00 बजे वे ध्वजारोहण करेंगे तथा 9ः10 बजे परेड का निरीक्षण करेंगे। सुबह 9.15 बजे परेड द्वारा हर्ष फायर एवं मार्च पास्ट होगा। 

तत्पश्चात मुख्य अतिथि बघेल 9ः30 बजे मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। इसके बाद सुबह 9.40 बजे पी.टी. प्रदर्शन एवं सुबह 9ः50 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी तथा सुबह 10ः30 बजे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। सुबह 10ः45 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें