महासमुंद : खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा मेसर्स कश्यप ऑर्गेन... - CG Sandesh

महासमुंद : खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा मेसर्स कश्यप ऑर्गेनिक का औचक निरीक्षण

अनियमितता मिलने पर सुधार नोटिस जारी

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की सतत जांच एवं निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अभिहित अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, महासमुंद एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बसना की उपस्थिति में खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा 14 अगस्त 2026 को मेसर्स कश्यप ऑर्गेनिक, सिंघनपुर, बसना का औचक निरीक्षण एवं जांच किया गया।

निरीक्षण के दौरान परिसर में खाद्य सुरक्षा से संबंधित अनियमितताएं पाए जाने पर फर्म को इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया है। साथ ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए पनीर एवं दही के प्रवर्तन नमूने संकलित किए गए हैं। इन नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिले में इस प्रकार की जांच एवं निरीक्षण की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें