दैनिक राशिफल एवं पञ्चाङ्ग - शनिवार, 15 अगस्त 2026,  पंडित भू... - CG Sandesh

दैनिक राशिफल एवं पञ्चाङ्ग - शनिवार, 15 अगस्त 2026, पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति

श्री हरिहरो विजयतेतराम
सुप्रभातम
आज का पञ्चाङ्ग
शनिवार, १५ अगस्त २०२६
सूर्योदय: ०६:०२
सूर्यास्त: ०७:००
चन्द्रोदय: ०८:१९
चन्द्रास्त: २०:२७
अयन दक्षिणायणे (उत्तर गोले)
ऋतु: वर्षा
शक सम्वत: १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: २०८३ (रौद्र)
मास श्रावण
पक्ष शुक्ल
तिथि तृतीया (१७:२८ से चतुर्थी)
नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी (२७:२५ से हस्त)
योग शिव (०७:०९ से सिद्ध)
प्रथम करण तैतिल (०६:०२ तक)
द्वितीय करण गर (१७:२८ तक)
॥ गोचर ग्रहा: ॥
सूर्य कर्क
चंद्र कन्या (०९:३४ से)
मंगल मिथुन (अस्त, पश्चिम , मार्गी)
बुध कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र कन्या (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शनि मीन (उदय, पश्चिम, वक्री)
राहु कुम्भ
केतु सिंह
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
अभिजित मुहूर्त ११:५५ से १२:४८
अमृत काल २०:१८ से २१:५३
रवि योग ०५:४४ से २७:२५
विजय मुहूर्त १४:३४ से १५:२६
गोधूलि मुहूर्त १८:५८ से १९:२०
सायाह्न सन्ध्या १८:५८ से २०:०३
निशिता मुहूर्त २४:०० से २४:४३
राहुकाल ०९:०२ से १०:४२
राहुवास पूर्व
यमगण्ड १४:०० से १५:४०
दुर्मुहूर्त ०५:४४ से ०६:३७
होमाहुति बुध
दिशा शूल पूर्व
नक्षत्र शूल उत्तर (२७:२५ तक)
अग्निवास पृथ्वी
भद्रावास पाताल (२९:०५ से)
चन्द्र वास पूर्व दक्षिण (०९:३४ से)
शिववास सभा में (१७:२८ से क्रीड़ा में)
चौघड़िया विचार
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ - काल २ - शुभ
३ - रोग ४ - उद्वेग
५ - चर ६ - लाभ
७ - अमृत ८ - काल
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ - लाभ २ - उद्वेग
३ - शुभ ४ - अमृत
५ - चर ६ - रोग
७ - काल ८ - लाभ
नोट दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
शुभ यात्रा दिशा
दक्षिण-पूर्व (वाय विन्डिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)
तिथि विशेष
हरियाली तीज, स्वर्ण गौरी व्रत, मुधुश्रवा-सुकृत तृतीया व्रत, नींव खुदाई एवं गृहारम्भ मुहूर्त+व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त+देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०७:३७ से ०९:१५ तक, गृहप्रवेश मुहूर्त दोपहर १२:०५ से १२:५७ तक आदि।
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
आज २७:२५ तक जन्मे शिशुओ का नाम उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (टे, टो, प, पि) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम हस्त नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (पू) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
उदय-लग्न मुहूर्त
कर्क - २७:३५ से ०५:५७
सिंह - ०५:५७ से ०८:१५
कन्या - ०८:१५ से १०:३३
तुला - १०:३३ से १२:५४
वृश्चिक - १२:५४ से १५:१३
धनु - १५:१३ से १७:१७
मकर - १७:१७ से १८:५८
कुम्भ - १८:५८ से २०:२४
मीन - २०:२४ से २१:४७
मेष - २१:४७ से २३:२१
वृषभ - २३:२१ से २५:१६+
मिथुन - २५:१६+ से २७:३१+
पञ्चक रहित मुहूर्त
रोग पञ्चक - ०५:४४ से ०५:५७
शुभ मुहूर्त - ०५:५७ से ०८:१५
मृत्यु पञ्चक - ०८:१५ से १०:३३
अग्नि पञ्चक - १०:३३ से १२:५४
शुभ मुहूर्त - १२:५४ से १५:१३
रज पञ्चक - १५:१३ से १७:१७
शुभ मुहूर्त - १७:१७ से १७:२८
चोर पञ्चक - १७:२८ से १८:५८
शुभ मुहूर्त - १८:५८ से २०:२४
रोग पञ्चक - २०:२४ से २१:४७
चोर पञ्चक - २१:४७ से २३:२१
शुभ मुहूर्त - २३:२१ से २५:१६+
रोग पञ्चक - २५:१६+ से २७:२५+
शुभ मुहूर्त - २७:२५+ से २७:३१+
मृत्यु पञ्चक - २७:३१+ से २९:४४+
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपकी कार्य शैली अत्यंत धीमी रहेगी। दिन के आरम्भ से ही सुस्ती रहने के कारण समस्त कार्य विलंब से चलेंगे। नौकरी पेशाओ को आज यात्रा पर्यटन की योजना अंत समय मे निरस्त करनी पड़ेगी इससे क्रोध तो आएगा लेकिन परिस्थितिवश शांत ही रहेंगे। व्यवसायी वर्ग कार्य क्षेत्र पर भी ख्यालो में खोए रहेंगे काम करने का मन नही करेगा फिर भी किसी अधूरे कार्य को पूर्ण करने के लिए जबरदस्ती लगना पड़ेगा। धन की आमद आज आशा न होने पर भी होगी जिससे उदासीनता उत्साह में बदल जाएगी। घरेलू वातावरण आज छोटी छोटी बातों पर गरम होगा लेकिन थोड़े विलंब से परिजनों की कामना पूर्ति करने पर सब सामान्य हो जाएगा। माता अथवा पैतृक कार्यो में लाभ होने की संभावना है लेकिन इसके लिये आपको नरम व्यवहार करना पड़ेगा। सेहत रात्रि से नरम होगी कफ सर्दी खांसी की संभावना हैं।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप बाहर के कार्यो में अत्यंत रुचि लेंगे बुद्धि विवेक भी अन्य दिनों की तुलना में अधिक इस्तेमाल करने से सामाजिक क्षेत्र पर आपकी छवि परोपकारी भद्र इंसान जैसी बनेगी लेकिन घरेलु मामलो में इसके विपरीत आचरण करेंगे किसी परिजन से किया वादा टालने पर घर मे अशांति का माहौल बनेगा फिर भी इसे सुधारने की जगह दबाव डालकर शांत करने का प्रयास करेंगे जिसमें असफलता ही मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर लाभ के अवसर सजह मिलेंगे लेकिन अधिक आत्मविश्वास के कारण हाथ से निकल भी सकते है धन लाभ संचय करने लायक होगा इसके लिये आराम त्यागना पड़ेगा। बेरोजगारों को किसी वरिष्ठ परिजन के सहयोग से रोजगार की दिशा में आशा की किरण मिलेगी निकट भविष्य में शुभ समाचार भी मिल सकता है। विपरीत लिंगीय आकर्षण सार्वजनिक क्षेत्र पर मान हानि अथवा हास्य का कारण बन सकता है। कफ पित्त की समस्या बनेगी।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप किसी पुरानी गलती को फिर से दोहराने पर मुश्किल में फंस सकते है इसका ध्यान अवश्य रखें। घर के सदस्य दिन के आरम्भ से ही किसी न किसी कारण से नाराज रहेंगे सबको एक साथ संतुष्ट नही कर पाएंगे फिर भी कोशिश जरूर करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज जिस समय आशा नही रहेगी तभी अकस्मात कार्य आएगा सतर्क रहने की आवश्यकता है आज वैसे ही काम मे मन नही लगेगा ऊपर से धन लाभ के प्रसंग भी कुछ समय के लिये ही बनेंगे। मध्यान बाद के समय मन उटपटांग कार्यो की तरफ भागेगा। मित्र मंडली में बैठने पर अनैतिक कार्यो में अवश्य पड़ सकते है बाद में इसका परिणाम गंभीर हो सकता है इसलिये आज ज्यादा से ज्यादा समय परिजनों के साथ बिताने का प्रयास करें। मौज शौक के साथ घरेलू सुख सुविधा जुटाने पर अत्यधिक खर्च होगा। रक्त संचार में गड़बड़ी अथवा गिरने से चोटादि का भय है।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन बीते दिन की तुलना में मानसिक रूप से शांति वाला रहेगा। लेकिन आज भी काम धंदे को लेकर कोई आशा की किरण नजर नही आने से मन मे नकारात्मक भाव बढ़ेंगे। जिस भी कार्य को करने का प्रयास करेंगे उसी में व्यवधान आने से आरम्भ में ही निराश हो जाएंगे।सन्तानो के भविष्य को लेकर मन ही मन विचार बनाएंगे पर कोई हल नही मिलेगा। कार्य व्यवसाय में आज काम चलाऊ धन मिल जाएगा लेकिन सर पर कोई न कोई कर्ज रहने के कारण चिंतित ही रहेंगे। विरोधी पक्ष अथवा अन्य लोगो की उन्नति देख मन अधिक दुखी होगा। कार्य क्षेत्र पर लोगो से सहयोग के आश्वासन ही मिलेंगे मदद के समय सब अपनी समस्या बता कर दूर भागेंगे। घरेलू अथवा व्यावसायिक कारणों से किसी से उधार लेने की नौबत आ सकती है। संध्या बाद से स्थिति में सुधार आएगा लेकिन सेहत नरम होने से इसका लाभ नही उठा पाएंगे। परिवार में किसी को लंबे रोग होने की आशंका है।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज प्रातः काल से ही आप संतोषि नजर आएंगे शरीर भी आलस्य से भरा रहेगा जिससे किसी भी प्रकार के जटिल कार्यो को करने से बचेंगे लेकिन घरेलू समस्याए आज चैन से आराम नही करने देंगे। परिवार का कोई न कोई सदस्य अपनी समस्याएं लेकर आता रहेगा। छोटी मोटी उलझनों को सुलझाने में ही मध्यान तक का समय निकल जायेगा। कार्य क्षेत्र से आज ज्यादा आशा नही रहेगी फिर भी अकस्मात लाभ होने से आश्चर्य में पड़ेंगे एक बार धन लाभ होने पर लोभ बढ़ेगा लेकिन आगे के लिए ज्यादा उम्मीद ना लगाए। सार्वजनिक क्षेत्र पर आज पहले सम्मान मिलेगा लेकिन कुछ ही समय मे किसी से बहस बाजी हो सकती है इससे दूर रहे अन्यथा दुसरो के चक्कर मे अपना सम्मान खो देंगे। कंधे कमर में दर्द अथवा कही चोट लग सकती है।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप दिन भर खुश मिजाज रहेंगे लेकिन जल्दी से किसी काम को करने के लिये तैयार भी नही होंगे। मध्यान तक का समय आलस्य में बीतेगा कही पर्यटक स्थल अथवा रिश्तेदारी में जाने की योजना बनाएंगे। व्यवसायी वर्ग कार्य क्षेत्र पर आज ज्यादा समय नही दे पाएंगे फिर भी कम समय और परिश्रम की तुलना में अधिक लाभ मिल जाएगा धन की प्राप्ति आज विलंब से होने के कारण प्राप्ति पर उत्साह नही रहेगा। पति-पत्नी से आकस्मिक खुशी मिलेगी लेकिन किसी गलतफहमी अथवा कार्य शैली पसंद ना आने के कारण झगड़ा होने की भी संभावना है। पैतृक कारणों से समाज मे मान सम्मान बढेगा। नौकरी वाले लोग जब तक घरवालो से चार बाते नही सुनेगें तब तक घर मे आलस्य प्रमाद ही फैलाएंगे। काम की जगह मनोरंजन के लिये तत्पर रहेंगे। संध्या का समय उत्तम भोजन मनपसंद वस्तु मिलने से आनंद में बीतेगा। परिवार में किसी को अस्पताल ले जाना पड़ सकता है।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप केवल अपने मन की ही सुनेगें और करेंगे भी वैसा ही। कोई आपके हित की बात भी कहे उसका आपको कोई फर्क नही पड़ेगा। मध्यान तक कि दिनचार्य व्यर्थ की बातों में खराब करेंगे स्वयं जो मन आये करेंगे लेकिन कोई अन्य खास कर घर के सदस्य छोटे भाई बहन की मामूली गलतियो को भी बढ़ाचढ़ा कर बोलेंगे। पति पत्नी के बीच अहम को लेकर नोकझोंक होगी कारण भी घरेलू सदस्य ही बनेंगे। कार्य व्यवसाय से आज ज्यादा आशा रखना व्यर्थ रहेगा मेहनत के अनुसार फल प्राप्त होगा। किसी से पुरानी उगाही का पैसा पाने के लिये जोर जबरदस्ती का सहारा लेना पड़ेगा इसमे जितना लाभ नही होगा उतनी बदनामी हो सकती है। धार्मिक आस्थाओं में कल की तुलना में कमी आएगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर हास्य के पात्र बन सकते है अपने विचारों को मन मे ही रखें। कुछ समय के लिए मनपसंद वातावरण मिलने से दिमागी शान्ति मिलेगी। गर्म सर्द होने से कष्ट होगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप अपने कार्य व्यवसाय की जगह घरेलू एवं सामाजिक मामलों को अधिक महत्त्व देंगे दिन के आरंभिक भाग में शारीरिक स्फूर्ति की कमी रहेगी दैनिक कार्यो में एक बार विलंब होने पर दिन के शेष कार्यो में भी विलंब होता जाएगा। व्यवसायी वर्ग आज कम समय मे अधिक लाभ पाने का प्रयास करेंगे लेकिन सफलता नही मिलेगी फिर भी धन की आमद कम ही सही होगी जरूर। आज आपसे ज्यादा परिजन काम धंदे को लेकर चिंतित दिखेंगे सहयोग भी बिना मांगे मिल जायेगा लेकिन आप ज्यादा झंझट में पड़ना पसंद नही करेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर सरकारी कार्यो को बनाने के लिये प्रयास करेंगे यहां आज पारिवारिक एवं स्वय की प्रतिष्ठा भी काम नही आएगी। घर की स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन सभी काम धीमी गति से चलने पर थोड़ी असुविधा अनुभव करेंगे। सर एवं कमर दर्द की शिकायत रहेगी।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपका व्यक्तित्त्व निखरा हुआ रहेगा लेकिन स्वभाव में व्यवहारिकता की कमी स्नेही जनो से संबंधों में खटास बढ़ाएगी। आज आप जिससे लाभ उठाने का विचार कर रहे है वह व्यक्ति स्वयं आपसे कोई न कोई काम निकालने के चक्कर मे रहेगा लेकिन मन की बात प्रकट ना करने पर असमंजस की स्थिति काम होने नही देगी धन लाभ प्रयास के बाद अल्प मात्रा में ही होगा। नौकरी पेशाओ को अतिरिक्त कार्य भर मिलेगा परन्तु कोई तिकडम लगाकर इससे बच निकलेंगे। मध्यान तक किसी न किसी कार्य से व्यस्तता रहने के कारण अपनी कामनाओ की पूर्ति ना होने पर क्रोध आएगा इसके बाद किसी भी कार्य को करने के लिये तैयार नही होंगे। संध्या का समय मित्र प्रियजन के साथ एकांत स्थान में आनंद से बिताएंगे। पेट एवं कमर दर्द की शिकायत रहेगी पतले दही का सेवन लाभ दे सकता है।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज सेहत में पहले से सुधार रहेगा लेकिन फिर भी आलस्य करेंगे। कोई भी काम सर आने पर ही करेंगे जिससे घर और कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था पनपेगी। मध्यान तक दिन का कोई लक्ष्य ना होने के कारण व्यर्थ समय खराब होगा इसके बाद कार्य व्यवसाय में अधूरे कार्य पूर्ण करने की जल्दबाजी में शरीर की अवहेलना करेंगे आज घरेलू कार्य भी एकसाथ आने से परेशानी होगी लेकिन किसी का सहयोग मिलने से थोड़ी राहत भी मिलेगी। आज घर के सदस्य जिस सुख शांति की कामना करेंगे वह आप दे नही पाएंगे जिससे किसी न किसी से रूठना मनाना लगा रहेगा कुछ न कुछ लोभ अथवा खर्च करने के बाद ही शांति स्थापित होगी। घर के बड़े बुजुर्ग भी आपकी लचर नीति से परेशान होंगे। लेकिन विद्या बुद्धि का प्रभाव सार्वजनिक क्षेत्र से वाहवाही दिलाएगा। संध्या बाद किसी से अकस्मात झगड़ा हो सकता है। थकान के कारण आलस्य भी बढ़ेगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप दिन के आरम्भ से ही आराम की तलाश में रहेंगे लेकिन होगा इसके विपरीत ही। घरेलू कार्यो के साथ कोई अधूरा व्यावसायिक कार्य सर पर आने से आपकी कामना पूर्ति मन मे ही रह जाएगी। कार्य क्षेत्र पर आज व्यवसाय आशानुकूल नही मिलने से थोड़ी ही देर में ऊबन अनुभव करेंगे। आज किसी के द्वारा पुराना वादा पूरा ना कर पाने पर अपमानित भी हो सकते है। धन की आमद आज सीमित ही रहेगी और फिजूल खर्च अधिक जिससे भविष्य में आर्थिक संकट से गुजरना पड़ेगा। सहकर्मी एवं निकटस्थ स्वार्थ के समय मीठा व्यवहार करेंगे पर काम पड़ने पर नजर नही आएंगे। घरेलू वातावरण संध्या के समय अकस्मात उग्र हो सकता है आज सभी को एकसाथ खुश रखना नामुमकिन है। लापरवाही में चोट लगवाएंगे अग्नि से भी सावधान रहें।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन भी आपके अनुकूल रहेगा लेकिन आज आपके स्वभाव में अचानक लचीलापन आएगा। आप जहां भी रहेंगे वही आलस्य प्रमाद फैलाएंगे। किसी भी कार्य को लेकर गंभीरता ना रहने के कारण घरवालो की आलोचना सुन्नी पड़ेगी। मध्यान बाद का समय ठीक ठाक रहेगा जिस भी कार्य को करेंगे उसे अन्य लोगो की अपेक्षा जल्दी पूर्ण कर लेने पर प्रशंशा होगी। कार्य व्यवसाय को लेकर भी आज ज्यादा सोच विचार नही करेंगे लेकिन किसी व्यावसायिक यात्रा की योजना मन मे लगी रहेगी लेकिन अंत समय टालनी पड़ेगी। धन की आमद की तुलना में आज खर्च अधिक होगा। धन अथवा सम्पति को लेकर माता अथवा किसी अन्य परिजन से खींचतान हो सकती हैं। घर के सदस्यों की किसी पुरानी फरमाइश को पूर्ण करने में धन व्यय होगा। संध्या के समय मनोकामना पूर्ति होने से प्रसन्न रहेंगे। सेहत सामान्य रहेगी फिर भी अकस्मात से सावधान रहें। यात्रा में खर्च के बाद भी उद्देश्य पूर्ति नही हो सकेगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें