12 किलोमीटर की सड़क में गड्ढों की भरमार, सालों से अधूरा निर्... - CG Sandesh

12 किलोमीटर की सड़क में गड्ढों की भरमार, सालों से अधूरा निर्माण, राहगीरों की जिंदगी दांव पर

जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय को शिवरीनारायण से खैरताल के रास्ते जोड़ने वाली करीब 12 किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क इन दिनों बदहाली की मार झेल रही है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों की परेशानी और बढ़ गई है। ऐसे में इस मार्ग पर सफर करना लोगों के लिए जोखिम भरा साबित हो रहा है।

यह सड़क कई गांवों, स्कूलों और शासकीय दफ्तरों को जोड़ती है। रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र-छात्राएं और कर्मचारी इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले पांच-छह वर्षों से सड़क निर्माण को लेकर प्रक्रिया चल रही है। टेंडर होने के बावजूद निर्माण की स्वीकृति नहीं मिलने से सड़क का काम अब तक अधूरा पड़ा है।

सड़क की बदहाली को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी जारी हैं, लेकिन इन राजनीतिक आरोपों के बीच सबसे ज्यादा परेशानी आम लोगों को उठानी पड़ रही है। गड्ढों से बचकर वाहन चलाना लोगों की मजबूरी बन गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कई राहगीरों के चोटिल होने की घटनाएं भी सामने आई हैं और लगातार दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

अब लोगों की मांग है कि सड़क निर्माण की प्रक्रिया जल्द पूरी कर मार्ग को दुरुस्त किया जाए, ताकि आवागमन सुरक्षित हो सके। सवाल यही है कि 12 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण को आखिर कब स्वीकृति मिलेगी? क्या किसी बड़े हादसे के बाद विभाग जागेगा या उससे पहले ही सड़क की तस्वीर बदलेगी? फिलहाल बदहाल सड़क विकास के दावों के बीच जिम्मेदार व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें