'ये फितूर तेरा' की सौम्या-जीत की जोड़ी बनी फैंस की फेवरेट, द... - CG Sandesh

'ये फितूर तेरा' की सौम्या-जीत की जोड़ी बनी फैंस की फेवरेट, देबचंद्रिमा बोलीं – "ये प्यार मेरे लिए बहुत मायने रखता है"

मुंबई, अगस्त 2026: इंटरनेट पर इन दिनों स्टार प्लस के 'ये फितूर तेरा' की सौम्या और जीत की जोड़ी का खूब क्रेज देखने को मिल रहा है। इस प्यारी जोड़ी की केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर फैंस को अपना दीवाना बना लिया है, जहां दोनों के साथ कई फैन एडिट्स, रील्स और रोमांटिक मोमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। दर्शकों के बीच उनकी जोड़ी को लगातार मिल रहे प्यार ने सौम्या और जीत को टेलीविजन की नई पसंदीदा जोड़ियों में शामिल कर दिया है। फैंस जिस तरह दोनों की जर्नी को सेलिब्रेट कर रहे हैं, उसे देखकर देबचंद्रिमा सिंघा रॉय ने भी अपनी खुशी जाहिर की।

देबचंद्रिमा सिंघा रॉय ने कहा, "ये फितूर तेरा का हिस्सा बनने की सबसे प्यारी चीज़ों में से एक ये है कि लोगों ने सौम्या और जीत को अपना बना लिया है। मुझे सच में उनके लिए बनाए गए एडिट्स, रील्स और फैंस के मैसेज देखना बहुत पसंद है और कई बार कोई ऐसा एडिट या कोई ऐसा पल देखकर मैं मुस्कुरा देती हूं, जिसे शूट करते वक्त मैंने खुद उस नजरिए से नहीं देखा था। 

जो एडिट्स मुझे दिल से अच्छे लगते हैं, उन्हें मैं अक्सर रीपोस्ट भी करती हूं, क्योंकि ये देखना बहुत खूबसूरत लगता है कि हमारे किरदार एपिसोड से आगे भी लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन रहे हैं। दर्शकों ने जिस तरह सौम्या और जीत को अपनाया है, उनकी जर्नी को सपोर्ट किया है और लगातार हमारे लिए चीयर किया है, ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं कि हमारे किरदारों को इतना प्यार देने वाले दर्शक हमें मिले हैं और मैं उम्मीद करती हूं कि सौम्या, जीत और ये फितूर तेरा को आगे भी इसी तरह प्यार मिलता रहेगा।"

देखिए 'ये फितूर तेरा', हर रोज़ रात 8:30 बजे, सिर्फ स्टार प्लस पर और कभी भी जियोहॉटस्टार पर।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें