ग्रीन कार्ड से मिली जमीन पर 16 साल से रह रही महिला ने लगाया ... - CG Sandesh

ग्रीन कार्ड से मिली जमीन पर 16 साल से रह रही महिला ने लगाया कार्रवाई में भेदभाव का आरोप

जांजगीर-चांपा : नगर पंचायत नवागढ़ के राछाभाटा निवासी विमला कौशिक ने नवागढ़ तहसीलदार और CMO पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विमला कौशिक का आरोप है कि अधिकारियों ने एक लाख रुपये लेकर उनके मामले में एकतरफा कार्रवाई की। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

विमला कौशिक के मुताबिक, सरकार की ओर से उन्हें ग्रीन कार्ड के तहत जमीन आवंटित की गई थी और वह पिछले 16 वर्षों से इसी जमीन पर रह रही हैं। उनका आरोप है कि जमीन से सटाकर नरेंद्र चेलक नाम के व्यक्ति ने निर्माण करा लिया है। इसे लेकर उन्होंने कई बार प्रशासन से शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

न्याय की मांग को लेकर विमला कौशिक जिला कलेक्टर कार्यालय, तहसील कार्यालय और नवागढ़ CMO कार्यालय के चक्कर काटती रहीं। समाधान नहीं होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने अब अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

विमला कौशिक का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक वह भूख हड़ताल जारी रखेंगी। अब देखना होगा कि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें