नागपंचमी मेले की सुरक्षा को लेकर ASP ने संभाली कमान, स्थल का... - CG Sandesh

नागपंचमी मेले की सुरक्षा को लेकर ASP ने संभाली कमान, स्थल का किया निरीक्षण

जांजगीर-चांपा : अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंडरिया दल्हा पहाड़ में 17 अगस्त को होने वाले नागपंचमी मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए नवपदस्थ ASP जांजगीर डॉ. यूलैंडन यार्क ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते हुए मेला स्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में ASP ने मेला स्थल और आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संभावित भीड़भाड़ वाले स्थानों, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली।

ASP ने मेला समिति के सदस्यों और पहाड़ी मित्रों से चर्चा कर पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाने के निर्देश दिए। पुलिस ने युवाओं और अभिभावकों से भी विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

पुलिस ने युवाओं से कहा है कि भीड़भाड़ वाले मेले में हाथ में चूड़ा या कड़ा पहनकर न आएं, ताकि किसी अप्रिय घटना की आशंका को टाला जा सके। वहीं अभिभावकों से नाबालिग बच्चों को मेले में अकेले नहीं भेजने और भीड़ के बीच उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।

पुलिस ने श्रद्धालुओं से मेले में शांति और अनुशासन बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें