शिवरीनारायण में भव्य कांवर यात्रा, 25 फीट की कांवर बनी आकर्ष... - CG Sandesh

शिवरीनारायण में भव्य कांवर यात्रा, 25 फीट की कांवर बनी आकर्षण का केंद्र

जांजगीर-चांपा : सावन के पावन अवसर पर नगर पंचायत शिवरीनारायण में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां भव्य कांवर यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

शिवरीनारायण के पुल मोड़ रपटा घाट से शुरू हुई इस कांवर यात्रा में 25 फीट लंबी विशाल कांवर आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। भव्य आतिशबाजी के साथ कांवर का नगर भ्रमण कराया गया।

यात्रा में विशाल नंदी पर विराजमान भगवान शिव और माता पार्वती के स्वरूप के साथ शिवगणों की मनमोहक झांकी भी शामिल रही। वहीं झांकी में गोरिल्ला डांस बच्चों के लिए खास आकर्षण रहा।

कांवर यात्रा का समापन खरौद स्थित प्रसिद्ध लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर में किया जाएगा। यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह साफ पानी और प्रसाद की व्यवस्था की गई।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन की टीम पूरी यात्रा के दौरान तैनात रही। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम भी यात्रा के साथ मौजूद रही।

भक्ति और आस्था से सराबोर इस भव्य कांवर यात्रा ने पूरे शिवरीनारायण को शिवमय कर दिया।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें